पति और बेटे को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई पत्नी, 11 साल बाद किया ऐसा हाल, जानकर कांप जाएगी रूह

punjabkesari.in Thursday, Jul 24, 2025 - 01:07 PM (IST)

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक पति ने अपनी पहली पत्नी पर फाफड़े से वार कर दिया और फिर उसका सिर कूचलकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं बचाव करने आई जेठानी पर भी उसने वार कर दिया और उसे भी बुरी तरह घायल कर दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। 

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, शादियाबाद थानाक्षेत्र के मरदानपुर के रहने वाले जय प्रकाश राम (आरोपी) की शादी वंदना नाम की युवती से 2009 में हुई थी। उनका एक बेटा था। कुछ समय बाद वंदना घर से करीब 150 मीटर दूर रहने वाले शैलेंद्र राम से प्यार करने लगी। दोनों में काफी नजदीकियां बढ़ गई और दोनों एक दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया। तभी 2014 में एक दिन वह अपने पति और एक बेटे को छोड़कर शैलेंद्र के साथ चली गई। दोनों ने शादी कर ली और दिल्ली में रहने लगे। 

दूसरी पत्नी भी भाग गई..
बताया जा रहा है कि जय प्रकाश राम ने भी पत्नी वंदना को छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली। लेकिन, वह अपने साथ अपने बेटे को रखता था। इसी वजह से उसकी दूसरी पत्नी का भी किसी के साथ अफेयर हो गया और वो भी किसी के साथ भाग गई। इसके बाद उसने तीसरी शादी की। करीब तीन महीने पहले तीसरी पत्नी की मौत हो गई। तभी एक महीने पहले उसकी पहली पत्नी वंदना मरदानपुर स्थित अपने घर आई। 

आरोपी ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम 
बुधवार को वंदना खेत में पशुओं के लिए हरा चारा (चरी) काटने जेठानी कौशल्या (45) के साथ घर से 350 मीटर दूर गई थी। आरोप है कि इसी समय जयप्रकाश राम भी पहुंचा और किसी बात को लेकर बहस करने लगा। तभी उसने फावड़े से वंदना पर वार करना शुरू कर दिया और उसका सिर कूचकर हत्या कर दी। जेठानी पर भी हमला कर घायल कर दिया और फिर मौका देखकर वहां से भाग निकला। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती किया। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static