मुलायम सिंह यादव को मिले भारत रत्न, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आईपी सिंह ने की मांग

punjabkesari.in Wednesday, Oct 12, 2022 - 12:59 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आईपी सिंह ने मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की मांग की, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र भेजकर जिसमें उन्होंने  सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि सपा के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार को सैफई में नेताजी का अंतिम संस्कार किया गया। मुलायम के अंतिम संस्कार में तमाम मुख्यमंत्रियों से लेकर सभी पार्टी के नेता भी पहुंचे थे। 
PunjabKesari

जानकारी, मुताबिक सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव तो अनंत यात्रा पर चले गए लेकिन उनके परिजन, प्रशंसक, कार्यकर्ता और नेता साथी उन्हें याद कर रहे हैं। मुलायम सिंह यादव अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच ‘नेताजी’ के नाम से मशहूर थे। मुलायम सिंह  के जाने से जो शून्य पैदा हुआ है उसकी भरपाई तो नहीं हो सकती, लेकिन अब उनके यादों के सहारे सभी है। वहीं नेताजी की अंतिम विदाई में पहुंची बहू अपर्णा यादव, डिंपल के गले लगकर खूब रोईं।
PunjabKesari
बता दें कि मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी तो मौजूद लोगों ने नम आंखों से नेताजी को अंतिम विदाई दी। इस दौरान 'जब तक सूरज चांद रहेगा नेताजी का नाम रहेगा' के नारे गूंजते रहे। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पैतृक आवास सैफई में रखा गया था। जहां पर उनके चाहने वालों की अपार भीड़ जुटी थी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static