देवरिया में रिश्तों का कत्ल: भतीजे ने चाचा को पीट- पीटकर उतारा मौत के घाट, चाची पर भी बोला हमला

punjabkesari.in Thursday, May 09, 2024 - 01:08 PM (IST)

देवरिया, (विशाल चौबे): उत्तर प्रदेश देवरिया जिले में तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम बंजरिया के पोखरभिण्डा टोले पर मंगलवार की सुबह ज़मीन के एक टुकड़े में  रिश्ते का कत्ल कर दिया गया। ज़मीन के विवाद में दो सगे भाई आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा की भतीजे ने लाठी से सगे चाचा को लाठी डंडे से पीट कर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद आरोपी चाची पर भी हमलाकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

दरअसल, बंजरिया गांव के पोखरभिंडा टोले के रहने वाले मुमताज खान (55) व इन्ताफ़ खान (53) के बीच कुछ दिनों से घर की पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसे लेकर पंचायत भी बुलाई गई। सोमवार को गांव में पंचायत कर विवाद में सुलह-समझौता करा दिया गया था। उसके बावजूद ज़मीन के विवाद को लेकर दोनों पक्ष फिर भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि इन्ताफ़ के बेटे नदीम ने चाचा मुमताज और चाची रैला को लाठी से पीट दिया। इससे मुमताज जमीन पर गिर पड़े। जबकि रैला खातून को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल मुमताज को मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उनकी मौत हो गई।

इस संबंध में सीओ (सिटी) संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि आरोपी फरार हैं। पुलिस दबिश दे रही है। शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।  उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static