ओवैसी बोले- भारत के मुसलमानों का मुगलों से कोई रिश्ता नहीं लेकिन उनकी बीवियां कौन थीं

punjabkesari.in Tuesday, May 24, 2022 - 02:40 PM (IST)

लखनऊ: ज्ञानवापी मस्जिद विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। हिन्दू और मुस्लिम पक्ष के अपने अपने दावे हैं। इसी बीच एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ने मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट डाली है। जिसे लेकर हंगामा बचा हुआ है। ओवैसी ने कहा कि  भारत के मुसलमानों का मुगलों से कोई रिश्ता नहीं, लेकिन मुगल बादशाहों की बीवियां कौन थीं?  

भारत का मुसलमान किरायेदार नहीं हिस्सेदार 
ओवैसी ने गुजरात के सूरत में एक रैली को संबोधित करते हुए ये भी कहा था कि बीजेपी पुष्यमित्र की ओर से तोड़े गए बौद्ध मंदिरों की बात क्यों नहीं करती है। उन्होंने कहा कि भारत का मुसलमान किरायेदार नहीं हिस्सेदार है।

 मुसलमानों ने भारत को समृद्ध बनाया
ओवैसी ने भाजपा और संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि असम में 18 लोग मारे गए हैं और 7 लाख बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री अभद्र टिप्पणियों में व्यस्त हैं। उन्होंने आगे कहा, जब संघी ब्रिटिश एजेंट के रूप में काम कर रहे थे, तब मदरसे स्वतंत्रता आंदोलन में सबसे आगे थे। इस्लाम के अलावा कई मदरसे विज्ञान गणित और सामाजिक अध्ययन पढ़ाया जाता था।

उन्होंने सवाल किया कि हिंदू समाज सुधारक राजा राम मोहन राय मदरसे में क्यों पढ़ते थे?  मुसलमानों ने भारत को समृद्ध बनाया है और आगे भी वे ऐसा करते रहेंगे। हालांकि ओवैसी के विवादित पोस्ट के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है।  इसे लेकर वकील हरिशंकर पांडेय ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम उज्जवल उपाध्याय की कोर्ट में आवेदन देकर केस दर्ज कराने की मांग की है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static