मुजफ्फरनगरः मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Apr 01, 2018 - 12:20 PM (IST)

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के बुढऩा क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान एक 10 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने शनिवार रात बुढ़ाना इलाके में बडकता नगर की पुलिया पर मोटरसाइकिल सवार एक बदमाश को घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। जिसमें बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश ने अपना नाम युसूफ उर्फ नीशू बताया।

उसके खिलाफ लूट आदि के 12 मामले दर्ज हैं। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि बदमाश के पास हथियार बरामद किया गया है। उसका पिता मुनन्वर भी हिस्ट्रीशीटर है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static