ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी का निधन, अखिलेश ने जताया दुख

punjabkesari.in Thursday, Apr 13, 2023 - 06:43 PM (IST)

लखनऊ: देश में मुसलमानों के सबसे बड़े संगठन 'ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड' के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी का बृहस्पतिवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। बोर्ड के एक सदस्य ने इसकी जानकारी दी। बोर्ड के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने उनके निधन की पुष्टि  की है। उन्होंने ने बताया कि मौलाना राबे हसनी नदवी पिछले काफी समय से बीमार थे और आज दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे उन्होंने लखनऊ स्थित इस्लामी शिक्षण संस्थान नदवतुल उलमा (नदवा) में आखिरी सांस ली। वहीं मौलाना के निधन पर अखिलेश ने दुख व्यक्त किया है। 

 

मौलाना फरंगी महली ने बताया कि नदवी को चार दिन पहले निमोनिया होने पर रायबरेली स्थित उनके पुश्तैनी घर से लखनऊ लाया गया था। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में तीन बेटियां हैं। उन्होंने बताया कि मौलाना नदवी पिछले करीब 21 साल से ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष थे। उनकी नमाज-ए-जनाजा आज रात 10 बजे नदवा में पढ़ी जाएगी और शुक्रवार सुबह आठ बजे रायबरेली में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

​ये भी पढ़ें:- ​एनकाउंटर पर सवाल, मायावती बोलीं- विकास दुबे काण्ड के दोहराने की आशंका सच हुई साबित'
 लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके एक साथी गुलाम के एनकाउंटर पर सवाल उठया है। उन्होंने ट्वीटक कर कहा कि ‘‘ प्रयागराज के अतीक अहमद के बेटे व एक अन्य की आज पुलिस मुठभेड़ में हुई हत्या पर अनेकों प्रकार की चर्चायें गर्म हैं। लोगों को लगता है कि विकास दुबे काण्ड के दोहराए जाने की उनकी आशंका सच साबित हुई है। अत: घटना के पूरे तथ्य व सच्चाई जनता के सामने आ सके इसके लिए उच्च-स्तरीय जांच जरूरी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static