लड़की का लव जिहाद! नजमा ने कविता बनकर हिंदू युवक को फंसाया, होटल में सेक्स...फिर ब्लैकमेलिंग

punjabkesari.in Monday, Sep 09, 2024 - 08:26 PM (IST)

लखनऊ: यूपी में लव जिहाद की घटनाएं आपने बहुत देखा होगा। प्रदेश की राजधानी में घटी घटना भी लव जिहाद है लेकिन यहां पर मामला थोड़ा उल्टा है। दरअसल, यहां पर लड़का नहीं लड़की अपना  नाम बदलकर हिंदू लड़के को अपने प्यार के जाल में फंसाया और उसे होटल में बुलाकर सेक्स किया और फिर ब्लैकमेलिंग करके लाखों रुपये ऐंठ लिए. फिर भी उसका मन नहीं भरा तो जान देने की धमकी देकर संपत्ति अपने नाम कराने की धमकी देने लगी। लखनऊ के पीजीआई थाने में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। 

जानिए पूरा मामला
मुस्लिम लड़की के प्यार में फंसे  वैभव पाठक के पिता उमाकांत पाठक लखनऊ के पीजीआई थाने पहुंचे थे,  जहां उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2023 में रायबरेली से उनके बेटे को उसका एक दोस्त लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित एक होटल लेकर आया था। यहां पर उसे एक लड़की उपलब्ध कराई गई। इसके बाद नशे में करके उसके साथ अश्लील हरकतों का वीडियो बनाया गया। बाद में यही वीडियो दिखाकर मेरे बेटे से समय-समय पर अलग अलग मध्यम से 10 लाख रुपए के करीब ऐंठ लिए गए। एक दिन नजमा उर्फ कविता ने वीडियो कॉल करके फांसी पर लटकने की धमकी दी और कहा कि तुम्हारे पूरे परिवार को फंसा दूंगी। 

नजमा ने की फर्जी शादी 
लड़के के पक्ष ने आरोप लगाया है कि वैभव पाठक को डराकर लखनऊ बुलाया और तमाम कागजों पर साइन करा कर उससे फर्जी शादी कर ली। बाद में पड़ताल करने पर पता चला कि यह लड़की कविता नहीं बल्कि नजमा है उमाकांत पाठक ने बताया कि नजमा के बारे में और जानकारी इकट्ठा करने पर पता चला कि उसकी पहले भी दिल्ली में एक शादी हो चुकी थी। जब वहां जाकर पता किया तो इसके पूर्व पति के पिता ने बताया कि इस लड़की ने इसी तरह मेरे लड़के को भी फंसा कर उससे शादी की। साल 2022 में बेटे की मौत हो गई जिसके बाद से यह अब उसका फ्लैट हड़पना चाहती है। मिली जानकारी के अनुसार, लड़की कानपुर की रहने वाली है। उसके मोहल्ले वालों ने बताया की लड़की जिसका नाम नजमा है। उसके पिता की मौत तो पहले ही हो चुकी है। लेकिन इस लड़की का चाल चरित्र ठीक नहीं है। उमाकांत पाठक ने बताया कि पिछले 3 महीने से उनके बेटे की हालत बिल्कुल ठीक नहीं है। वह डिप्रेशन का शिकार हो गया था. तीन अलग-अलग अस्पतालों में उसे एडमिट कराया गया है। अभी भी उसका इलाज चल रहा है। 

मुकदमा हुआ दर्ज
पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद अब उसके बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। उमाकांत पाठक को इस बात का शक है कि यह एक बहुत बड़ा गिरोह हो सकता है। जिसमें मुस्लिम लड़कियां अपना नाम हिंदू रखकर लड़कों को पहले होटल में मिलने बुलाती हैं। उसके बाद उनके साथ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके शादी का दबाव बनाया जाता है। इसके पीछे कोई बहुत बड़ी साजिश हो सकती है। जिसका खुलासा होना बहुत जरूरी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static