समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष फिर बने नरेश उत्तम पटेल, रामगोपाल यादव ने की घोषणा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2022 - 11:55 AM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के 9 वें 'राज्य सम्मेलन' का आयोजन रमाबाई अम्बेडकर मैदान लखनऊ में राष्ट्रीय ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ। इसके पार्टी ने सर्वसम्मति से नरेश उत्तम पटेल को एक बार फिर समाजवादी का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है। इसका ऐलान रामगोपाल यादव ने की।

PunjabKesari

बता दें कि राजधानी के रमाबाई अंबेडकर मैदान में समाजवादी पार्टी का प्रांतीय व राष्ट्रीय आज हो रहा है। सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने में पार्टी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ता और नेता रमाबाई अम्बेडकर मैदान में जुटे है। 

PunjabKesari
जानिए कौन है नरेश उत्तम पटेले
नरेश उत्तम पटेल का जम्म 10 जनवरी 1956 को फतेहपुरफतेहपुर के जहानाबाद के लहुरी सराय में हुआ। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जनता दल से की थी उन्होंने वर्ष 1989 से 1992 के बीच उन्होंने जनता दल के कार्यकर्ता के रूप में काम किया। समाजवादी पार्टी का जब गठन हुआ तो वो समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। बताया जाता है वो मुलाय सिंह यादव के बहुत करीबी नेताओं में एक थे। वर्ष 1989 में जब मुलायम मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने नरेश उत्तम पटेल को उप मंत्री बनाया था। समाजवादी पार्टी के टिकट पर उन्होंने 1989 में जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी।  नरेश पटेल को सपा के संस्थापक विधायकों में से एक होने का गौरव हासिल है। नरेश पटेल यूपी विधानसभा के तीन बाद सदस्य रहे। वर्ष 2006 में उन्हें सपा ने विधान पार्षद बनाया। कानपुर विश्वविद्यालय से पीजी तक की पढ़ाई करने वाले नरेश पटेल को स्वच्छ छवि का नेता माना जाता है। वर्ष 2017 में जब अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच विवाद बढ़ा। शिवपाल ने अलग राह पकड़ी तो अखिलेश ने उनकी जगह पर नरेश पटेल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया। वहीं एक बार फिर से अखिलेश ने उन पर भरोषा जताया है और पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

PunjabKesari

2024 के लोकसभा चुनाव में ओबीसी वोट बैंक पर अखिलेश की नजर
माना जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में ओबीसी वोट बैंक को अपनी तरफ करने के लिए अखिलेश यादव ने एक बाद फिर से नरेश उत्तम पटेल भरोषा कर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। दरअसल,  विधान सभा चुनाव में सपा के टिकट पर पल्लवी पटेल ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को हराने में कामयाब रही हैं। अखिलेश यादव चाहते है कि गैर यादव ओबीसी वोटो को जोडकर ही 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराया जा सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static