नोएडा बना UP का चुनावी केंद्र! मोदी-योगी और अखिलेश के बाद अब संजय निषाद का बड़ा दांव, 5 अप्रैल को पार्टी करेगी महासम्मेलन
punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 09:51 AM (IST)
नोएडा : राष्ट्रीय निषाद पार्टी पांच अप्रैल को यहां कश्यप, गुर्जर, निषाद, पिछड़ा और अति पिछड़ा एकता महासम्मेलन करेगी। पार्टी ने यह जानकारी दी। समझा जा रहा है कि इस महासम्मेलन के जरिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में अपनी ताकत दिखाने जा रही है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने बृहस्पतिवार को यहां प्रेस वार्ता में कहा कि यह सिर्फ रैली नहीं बल्कि "सम्मान और अधिकार" की लड़ाई है।
निषाद ने बसपा और सपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि "बसपा ने रोजी-रोटी छीनी और सपा ने शिक्षा" और अब इन अधिकारों को वापस दिलाने की जरूरत है। राजनीतिक तौर पर यह सम्मेलन इसलिए भी अहम है क्योंकि पार्टी इसे पूर्वांचल की सीमाओं से बाहर निकलकर पश्चिम उत्तर प्रदेश में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के रूप में देख रही है।
निषाद ने कहा कि पार्टी पहले गोरखपुर और प्रयागराज में बड़ी सभाएं कर चुकी है, जहां हजारों की संख्या में मछुआ और निषाद समाज के लोग जुटे। निषाद पार्टी ने खुद को बीजेपी का सहयोगी बताते हुए यह भी स्पष्ट किया कि उसके कार्यकर्ता अन्य राज्यों में भी भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में सक्रिय हैं।
यह भी पढ़ें : दरोगा ने ढाबे पर युवक को जड़े तड़ातड़ कई थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया ये कड़ा एक्शन
पीलीभीत : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक ढाबे पर युवक को कथित रूप से थप्पड़ मारने और लाठी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी दारोगा को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सुनगढ़ी थानाक्षेत्र की आसाम चौकी के दारोगा रवींद्र बलियान का यह वीडियो बीसलपुर मार्ग पर मोदी फैक्टरी के सामने स्थित एक ढाबे पर हुई घटना का है.... पढ़ें पूरी खबर ...

