नवरात्र और रमजान साथ मगर कहीं कोई ‘हलचल' नहीं,  किसानों को अपमानित और प्रताड़ित कर रही है सरकार पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Mar 30, 2023 - 06:13 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि पहले त्योहार आते ही राज्य के लोग दंगों के डर से घर से बाहर नहीं निकलते थे, लेकिन अब नवरात्र और रमजान साथ ही साथ हो रहे हैं मगर कहीं कोई 'हलचल' नहीं है।समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार किसानो को अपमानित और प्रताड़ति कर रही है। यादव ने बुधवार को कहा कि जबसे भाजपा सरकार बनी है प्रदेश में किसानों को लगातार अपमानित और प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्हें धोखा पर धोखा दिया जा रहा है।

1-CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में लगाया जनता दरबार: 700 लोगों की सुनी फरियादें, कहा - किसी के साथ नहीं होगा अन्याय
 समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार किसानो को अपमानित और प्रताड़ति कर रही है। यादव ने बुधवार को कहा कि जबसे भाजपा सरकार बनी है प्रदेश में किसानों को लगातार अपमानित और प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्हें धोखा पर धोखा दिया जा रहा है।

2- Crime News: फर्जी एनकाउंटर में मारे गए पुष्पेंद्र यादव की पत्नी ने की सुसाइड, न्याय न मिलने से आहत थी शिवांगी
जालौन: बहुचर्चित पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर मामले में एक बार फिर सियासत गरमा गई है। दरअसल, पुष्पेंद्र यादव की पत्नी ने शिवांगी यादव ने मायके में आत्महत्या कर ली है। हत्या करने से पहले शिवांगी यादव ने अपनी हथेली पर एक दर्दनाक सुसाइड नोट भी लिखा।  जिसमें कहा गया है कि अपने आप खत्म हो रहे हैं। किसी पर कोई दोष न लगाए। पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई करेगी।

3-Crime News: डकैती के मामले में फरार चल रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, दो बदमाश को मुठभेड़ में घायल
झांसी: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार माफियाओं पर जहां तेजी से शिकंजा कर रही है तो वहीं झांसी पुलिस भी एक्शन मोड में नजर आ रही है। दरअसल झांसी पुलिस की मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा घायल बदमाशों के दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

4-  फूलों से सजाया गया राम मंदिर परिसर, रामलला को लगेगा फलों के साथ-साथ 4 तरह की पंजीरी का भोग
अयोध्या: रामनवमी 30 मार्च को मनाई जाएगी, जिसको लेकर अयोध्या में तैयारियां जोरों पर हैं। अयोध्या में रामलला के अस्थायी मंदिर में मनाई जाने वाली ये आखिरी रामनवमी है, क्योंकि 14 जनवरी 2024 को मकर संक्राति पर अयोध्या में नए मंदिर में रामलला विराजमान हो जाएंगे।

5- Chaitra Navratri 2023 Puja: चैत्र नवरात्रि पर्व का 8वां दिन, विंध्याचल धाम में भक्तों ने की महागौरी की पूजा
देशभर में चैत्र नवरात्रि का पर्व अब अंतिम दौर में हैं...हर बार की तरह इस बार भी पूरे नवरात्रि के दौरान मंदिरों देवी मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जा रही है...उत्तर प्रदेश के सभी मंदिरों में भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं...इसी कड़ी में ये तस्वीर मिर्जापुर में स्थित विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम की है...

6-अतीक अहमद के भाई अशरफ को जान का खतरा, बोला- अधिकारी ने दो सप्ताह बाद हत्या की दी है धमकी
बरेली: अपहरण के मामले में उम्रकैद की सज़ा पाए पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ ने इसी मामले में प्रयागराज की अदालत द्वारा बरी किए जाने के बाद, अपनी जान को खतरा होने की बात फिर दोहरायी है। अशरफ को मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को बरेली जेल पहुंचा दिया गया।

7-राम भक्तों को योगी सरकार का तोहफा, अब रामलला का दर्शन हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे श्रद्धालु
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के पर्व पर अयोध्या को बड़ा तोहफा दिया है। अब भगवान राम का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को हवाई सुविधा भी पर्यटन विभाग उपलब्ध कराएगा।

8- श्मशान में जलती चिताओं का बीच नगर वधुओं का डांस, तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे
वाराणसी: काशी को हिन्दू धर्म में सर्वाधिक पवित्र नगरों में से एक माना जाता है और इसे अविमुक्त क्षेत्र कहा जाता है। वाराणसी की संस्कृति का गंगा नदी, श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर एवं इसके धार्मिक महत्त्व से अटूट रिश्ता है। यहां चीता की राख से होली खेली जाती है। इतना ही नहीं काशी में मृत्यु को मंगल माना जाता है। उसी काशी की 400 साल पुरानी एक परंपरा है, जिसमें नगर वधुएं जलती चिताओं के बीच मणिकर्णिका घाट पर नृत्य करती हैं।

9- मिशन 2024: समाजवादी पार्टी ने 60 लोकसभा सीटों पर लोकसभा प्रभारियों की घोषणा
लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी अभी से शुरू कर दी है।

10- Crime News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की आत्महत्या मामले बड़ी कार्रवाई,  महिला दोस्त समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज
नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में सेक्टर-168 स्थित एक सोसायटी में इस साल तीन फरवरी को 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर द्वारा कथित रूप से खुदकुशी करने के मामले में उसकी एक महिला मित्र और कुछ अन्य के खिलाफ उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static