सपा में महिलाओं को आगे लाने की जरूरत: मुलायम

punjabkesari.in Wednesday, Oct 31, 2018 - 10:25 AM (IST)

लखनऊः सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव‘नेताजी’ने कहा कि डॉ.राम मनोहर लोहिया नर नारी में भेदभाव नहीं मानते थे, इसलिए समाजवादी पार्टी में महिलाओं को आगे लाने की जरूरत है।  

मुलायम ने पार्टी प्रदेश कार्यालय के लोहिया सभागार में समाजवादी विचारक, शिक्षा शास्त्री आचार्य नरेन्द्र देव की जयंती की पूर्व संध्या पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी में हर स्तर पर महिलाओं को आगे लाने की जरूरत है। यादव ने कहा कि डॉक्टर लोहिया नर नारी में भेदभाव नहीं मानते थे। पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने वाले पार्टी के गायकों की सराहना करते हुए कहा कि गायन भी एक कला है, इसके जरिए समाजवादी पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलती है। 

यादव ने कहा कि नरेन्द्र देव का योगदान समाजवादी आन्दोलन में कभी भुलाया नहीं जा सकता है। समाजवादी पार्टी गरीबों, मजदूरों, किसानों की पार्टी हैं और सांप्रदायिक ताकतों से केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों और अलग-अलग राज्यों से आए कार्यकर्ताओं से उनकी बातें सुनी। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, नारद राय, पूर्व मंत्री चंद्रपाल सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष (राज्यसभा सदस्य) संजय सेठ, विधान परिषद सदस्य एसआरएस यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं मौजूद थे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static