लापरवाही: बुलंदशहर में विधवा महिला से गैंगरेप, पुलिस हिरासत से आरोपी फरार

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2020 - 03:27 PM (IST)

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के बीवी नगर क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ पांच लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि बीवी नगर क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने रिपोटर् दर्ज कराई है कि उसकी ,48 वर्षीय विधवा भाभी गुरुवार की शाम को खेत पर गई थी। देर रात तक घर नही लौटने पर उसकी तलाश की गई। उसकी भाभी अपने खेत के पास के मलखान के खेत में बदहवास हालत में पड़ी मिली।भाभी ने बताया की पड़ोसी गांव के दो युवक उसे जबरन पकड़कर मलखान के खेत में खीच ले गये जहां पांच लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौप दिया। आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। इस मामले में पीड़ति महिला के देवर ने सेहरा और दारोली गांव के दो युवकों को नामजद करते हुए पांच आरोपियों विरूद्ध रिपोटर् दर्ज करायी है।पुलिस ने पीड़तिा को पहले सीएचसी बीबीनगर में भर्ती कराया जहां से उसे जिला हॉस्पिटल भेज दिया गया।

ग्रामीणों का आरोप है की मौके से पकड़े नामजद आरोपी मोनू को उन्होंने पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस कर्मियों की लापरवाही के चलते मोनू बीबीनगर थाने के पास से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया की पीड़तिा की चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपियों को पुलिस जल्दी ही गिरफ्तार कर लेगी। मोनू के पुलिस अभिरक्षा से भागने के आरोप की जांच कराने का दावा करते हुए एसएसपी ने कहा की दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कारर्वाई की जायेगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramkesh

Recommended News

Related News

static