Noida News: सीमा हैदर पर चढ़ा हिंदुस्तानी रंग! तिरंगा फहराते हुए लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे
punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2023 - 10:54 AM (IST)

(गौरव गौर)Noida News: पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर को तो आप लोग जानते ही होंगे, जिसने अब अपना नाम सीम ठाकुर रख लिया है। सीमा का दावा है कि उसने लहसुन-प्याज खाना छोड़ दिया है और हिंदू धर्म को अपना लिया है। इसी बीच रविवार को सीमा ने कुछ ऐसा किया कि जिसको देखकर सभी लोग हैरान रह गए। सीमा ने तिरंगे के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इतना ही नहीं तिरंगे वाली साड़ी पहनकर सीमा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जयकारा भी करने लगी। अपने आशिक सचिन के पास आई सीमा हैदर अक्सर पाकिस्तान की बुराई करती दिखी है।
सीमा हैदर ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सीमा तिरंगे वाली साड़ी पहने भारत माता की जय का नारा लगा रही थी। उसके साथ पाकिस्तान से आए 4 बच्चे भी थे। सचिन के घर पर सीमा ने पूरे परिवार के साथ भारत का तिरंगा लहराया। दरअसल, सीमा आज 'हर घर तिरंगा अभियान' में शामिल हुई थी। तिरंगा फहराने के दौरान सीमा ने कई नारे लगाए। सीमा ने 'वंदे मातरम और भारत माता की जय' का नारा लगाया। इस दौरान सीमा का केस लड़ रहे वकील एपी सिंह भी वहां पर मौजूद थे।
सीमा हैदर ने दया याचिका दायर कर की है भारतीय नागरिकता की मांग
आपको बता दें कि बीते दिनों सीमा ने दया याचिका दायर कर भारतीय नागरिकता की मांग की है। सीमा ने बताया कि अगर उसे पाकिस्तान डिपोर्ट किया जाएगा तो वहां उसके दोनों हाथ-पैर काट दिए जाएंगे और उसे मार डाला जाएगा। सीमा ने अपने 4 बच्चों का नाम भी हिंदू नामों पर रख दिया है। वो सचिन के साथ जीने-मरने की कसमें खा रही है। फिलहाल सीमा अवैध तरीके से भारत में घुसी है। उसपर पाकिस्तानी जासूस होने का भी आरोप लग रहा है। एटीएस सहित कई एजेंसियां इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं।