अवध ही नहीं, संपूर्ण भारत की सांस्कृतिक छठा बिखेरने को तैयार दीपोत्सव, BJP पर बरसीं मायावती, बोलीं- सरकार की विफलता... पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Oct 23, 2022 - 07:19 AM (IST)

अयोध्या: उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या में दीपावली की पूर्व संध्या पर 23 अक्टूबर को आयोजित छठें दीपोत्सव में इस बार न सिर्फ अवध बल्कि संपूर्ण भारत की सांस्कृतिक विरासत का दीदार कराने की तैयारी की गयी है।इस साल दीपोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खास मेहमान होंगे। राज्य सरकार ने जिला प्रशासन की मदद से भव्य दीपोत्सव की तैयारी पूरी कर ली है।

Ayodhya: अवध ही नहीं, संपूर्ण भारत की सांस्कृतिक छठा बिखेरने को तैयार दीपोत्सव
उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या में दीपावली की पूर्व संध्या पर 23 अक्टूबर को आयोजित छठें दीपोत्सव में इस बार न सिर्फ अवध बल्कि संपूर्ण भारत की सांस्कृतिक विरासत का दीदार कराने की तैयारी की गयी है।

BJP पर बरसीं मायावती, बोलीं- सरकार की विफलता से ध्यान हटाने के लिए धर्मांतरण राग अलाप रही RSS
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा प्रहार किया।

अयोध्या: PM मोदी के आगमन के मद्देनजर आज से ही राम नगरी हुई सील, स्थानीय लोगों में नाराजगी
अयोध्या में दीपोत्सव के मौके प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। त्योहारों के मौसम में मुख्य मार्ग की दुकानों के सामने बैरिकेडिंग की गई है। कई जगहों पर बैरीकेटिंग से निकलने .

सपा विधायक ने कहा-  सच्चा मुसलमान कभी BJP को वोट नहीं दे सकता
यूपी में होने वाले निकाय चुनाव और 2024 की लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पसमांदा मुसलमानों के लिए सम्मेलन कर रही है। 

कांग्रेस नेता के 'गीता में जिहाद' वाले बयान पर भड़के साक्षी महाराज, बोले- दुर्भाग्य से उनके मां-बाप ने उनका नाम शिवराज रखा
उन्नाव (विशाल चौहान): कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के ‘गीता में जिहाद’ वाले बयान पर साक्षी महाराज ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से उनके मां-बाप ने उनका नाम शिवराज रखा।

देश में मदरसों को फतवा जारी करने वाली संस्था देवबंद दारुल उलूम नहीं पंजीकृत,156 साल पुराना है मदरसा
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर मदरसों का सर्वे कराया गया है। अधिकारियों ने रिपोर्ट भी शासन को भेज दी, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा सामने आया है। दरअसल, देश की सबसे बड़ी मुस्लिम शिक्षा संस्था दारुल उलूम देवबंद भी उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग में...

लोकसभा 2024 चुनाव के तैयारियों में जुटी कांग्रेस, सभी 6 प्रदेश उपाध्यक्षों को दी तीन-तीन मंडलों की जिम्मेदारी
लखनऊ: नया निजाम मिलते ही लगता है कांग्रेस में जान सी आ गई है। प्रदेश के नए कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने भी 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को यूपी से ज्यादा से ज्यादा सीट जीताने के लिए कमर कस लिया है।

जब क्लासरूम में भिड़ गईं दो महिला टीचर, बच्‍चों के सामने घसीट कर पीटा
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक कंपोजिट विद्यालय उस समय अखाड़ा बन गया जब एक सहायक अध्यापिका ने क्लास रूम में प्रधानाध्यापिका को जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि दबंग सहायक अध्यापिका....

हर घर जल अभियान में  प्रशासन की बड़ी लापरवाही आई सामने, विरोध करने पर ग्राम प्रधान को जेल में डालने की दी धमकी
जालौन: केंद्र व राज्य सरकार के माध्यम से प्रदेश के हर घर को जल पहुंचाने की योजना में अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। जिले के मलकपुरा गांव में शुक्रवार की शाम ग्रामीणों के विरोध के बावजूद प्रशासन ने पानी टंकी बनाने के लिए निर्माण कार्य शुरु..

जेल में बंद पूर्व विधायक विजय मिश्रा पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, परिजनों के नाम दर्ज 25 बीघा जमीन की कुर्की
उत्तर प्रदेश के भदोही जिला प्रशासन के आदेश पर शनिवार को पूर्व विधायक और कथित माफिया विजय मिश्रा के परिजनों के नाम प्रयागराज जिले के मेजा में स्थित 25 बीघा जमीन कुर्क कर ली गयी है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static