Mirzapur: मां विंध्यवासिनी के दरबार में NSA अजीत डोभाल ने लगाई हाजिरी, किए दर्शन-पूजन

punjabkesari.in Friday, Apr 07, 2023 - 11:54 PM (IST)

मिर्जापुर: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने परिवार सहित आज उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में विंध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में दर्शन और पूजन किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये।
PunjabKesari
डोभाल को यहां स्थानीय भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्र के परिवार के लोगों ने सारे धार्मिक अनुष्ठान कराए। दर्शन पूजन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एनएसए आज वाराणसी से अचानक विंध्याचल पहुंचे। मंदिर परिसर में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के साथ जिले के आला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। डोभाल ने मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन कर मां की आराधना की और इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पूरे मंदिर परिसर को आम दर्शनार्थियों से खाली करा लिया गया था। दर्शन पूजन की सामग्री एवं अन्य व्यवस्थाएं पहले कर ली गई थी।
PunjabKesari
नएसए मंदिर परिसर में एक घंटे तक रहे। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना बिंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने जिलाधिकारी से कॉरिडोर की तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने इस यात्रा को नितांत व्यक्तिगत बताते हुए किसी तरह की बातचीत से साफ इंकार कर दिया।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static