200 से ज्यादा Couples के आपत्तिजनक वीडियो; रेस्टोरेंट के केबिन में आते थे कपल; कर्मचारी बना लेता था निजी पल का वीडियो और फिर...

punjabkesari.in Sunday, Feb 08, 2026 - 01:02 PM (IST)

बिजनौर: यूपी के बिजनौर के सेंटर प्वाइंट रेस्टोरेंट में आने वाले प्रेमी जोड़ों को क्या पता था कि उनकी निजी पलों पर किसी की नजर लगी हुई है। रेस्टोरेंट में कपल्स को प्राइवेसी देने के नाम पर केबिन दिए जाते थे, लेकिन पर्दे के पीछे एक गंभीर अपराध चल रहा था। 

कर्मचारी बनाता था चोरी छिपे कपल्स के वीडियो 
जानकारी के मुताबिक, रेस्टोरेंट के अंदर सीढ़ियों के पास एक छोटा कमरा बनाया गया था। इसमें सोफा रखकर इसे प्राइवेट केबिन जैसा बनाया गया था। आरोप है कि रेस्टोरेंट का एक कर्मचारी, सतेंद्र, इसी केबिन के बाहर लगे बैनर में छोटा सा छेद करके मोबाइल से कपल्स की निजी हरकतों की वीडियो रिकॉर्ड करता था।

200 से ज्यादा कपल्स के आपत्तिजनक वीडियो
यह काम काफी समय से चल रहा था, लेकिन 4 फरवरी को इसका खुलासा हो गया। उस दिन केबिन में मौजूद एक कपल को कर्मचारी की हरकतों पर शक हुआ। उन्होंने तुरंत अपने एक दोस्त को बुलाया और कर्मचारी का मोबाइल चेक किया। मोबाइल में 200 से ज्यादा अलग-अलग जोड़ों के आपत्तिजनक वीडियो मिले। हंगामा बढ़ता देख आरोपी कर्मचारी मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

जानिए कौन है संचालक 
सूचना मिलते ही सिविल लाइन चौकी प्रभारी कुलबीर सिंह और सीओ सिटी संग्राम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रेस्टोरेंट को बंद करवा दिया और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर जब्त कर ली है। इस रेस्टोरेंट को एक महिला वकील संचालित करती हैं। उन्होंने कहा कि वह दिनभर कोर्ट में रहती हैं और उन्हें कर्मचारियों की इन गतिविधियों की कोई जानकारी नहीं थी। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static