हे भगवान घोर कलयुग! गाय के साथ शख्स ने की हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Oct 11, 2024 - 05:43 PM (IST)

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में पुलिस ने गाय से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। पुलिस ने बताया कि कथित दुष्कर्म की यह घटना थाना फेस-दो क्षेत्र के सेक्टर 110 की है। पुलिस ने इस मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम-1960, 11 (1) (ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और घटना की जांच जारी है।

थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नोएडा में फेस-दो क्षेत्र के सेक्टर 110 की निवासी राजबाला सिंह पत्नी रोहित सिंह ने इस मामले में बृहस्पतिवार रात करीब सवा सात बजे प्राथमिकी दर्ज कराई। राजबाला ने पुलिस को बताया कि 9 और 10 अक्टूबर की दरमियानी रात में दो बजे उनके घर मनीष चौहान पहुंचे और उन्होंने उनको बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति (जिसका नाम पंचदेव बताया जा रहा है) को उनकी गाय से दुष्कर्म करते पकड़ा गया है। राजबाला ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:- अयोध्या दुष्कर्म मामले में मोईद खान और राजू पर आरोप तय, गवाही के लिए 15 अक्टूबर की तारीख निर्धारित

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। अब इस मामले में मुख्य आरोपी मोईद खान और राजू पर सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में आरोप तय किए गए हैं। उक्त मामले में गवाही के लिए 15 अक्टूबर की तारीख कोर्ट ने तय की है। आप को बता दें कि इस घटना में विवेचक को कोर्ट से 25 दिन की रिमांड मिली थी। राम जन्मभूमि थाने के थाना इंचार्ज जांच कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static