योगी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बेटे पर तीसरी बार हुआ हमला

punjabkesari.in Wednesday, Apr 04, 2018 - 11:01 AM (IST)

बलियाः योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर पर मंगलवार को 4 बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। अरविंद की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। अरविंद ने बताया कि उन पर हमले की कोशिश की यह तीसरी घटना है।

जानकारी के मुताबिक, जिले में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अरविंद राजभर अपने काफिले के साथ बलिया लौट रहे थे। अचानक से 2 बाइक पर सवार 4 हमलावर आए और उन्होंने गाड़ी के शीशे पर जोर-जोर से हाथ मारना शुरू कर दिया। इस दौरान उन बदमाशों ने गाली गलौज भी की। अरविंद की उनके साथ हाथापाई भी हुई। उन्होंने इसकी शिकायत थाना प्रभारी से की। फिलहाल अरविंद की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

कौन हैं अरविंद राजभर
अरविंद राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुख्य महासचिव है। 2017 चुनावों में पार्टी ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया था। पार्टी ने 4 सीटें जीती थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Related News

static