महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर बोले संजय सिंह:- जब तक देश में अन्नदाताओं की समस्याएं रहेंगी, तब तक उन्हें याद किया जाएगा

punjabkesari.in Thursday, Oct 06, 2022 - 06:16 PM (IST)

मुज़फ्फरनगरः किसानों की लड़ाई लड़ने वाले स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 87वीं जयंती गुरुवार को उत्तर प्रदेश के जनपद मुज़फ्फरनगर में उनके पैतृक गांव सिसौली में स्थित किसान भवन में किसान मजदूर अधिकार दिवस के रूप में मनाई गई। जिसमें राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, आप पार्टी से सांसद संजय सिंह के साथ-साथ कई अन्य नेताओं ने किसान भवन में पहुंचकर किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में किसान भी सिसौली गांव में पहुंचे थे। कार्यक्रम में बाबा की समाधि के पास ही हवन का आयोजन कराया गया था जिसमें सभी ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को याद कर आहुति दी। 

PunjabKesari
जब तक देश में अन्नदाताओं की समस्याएं रहेंगी, तब तक बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को याद किया जाएगा-संजय सिंह
बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मंच से बोलते हुए कहा कि जब तक देश में अन्नदाताओं की समस्याएं रहेंगी, जब तक उनकी पीड़ा रहेंगी तब तक स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत जी के संघर्ष को याद किया जाएगा। बाबा महेंद्र सिंह के परिवार ने दिल्ली की सड़कों पर 1 साल तक आंदोलन किया और सत्ता को मजबूर किया तीनों काले कानून वापस करने के लिए जिसका श्रेय राकेश टिकैत जी नरेश टिकैत जी और आप सब किसानों को जाता है। संजय सिंह ने यह भी कहा कि मैंने संसद के अंदर जब किसान आंदोलन कर रहा था तो मैंने माइक तोड़ दिया था और भाजपा के लोग कह रहे थे कि आप अपने माइक तोड़कर संसद में ठीक नहीं किया तो मैंने कहा था कि जब भाजपा के लोग किसानों की हड्डियां तोड़ सकते हैं तो मैं माइक तोडूंगा।

PunjabKesari
किसान, मजदूर, महिलाएं मना रहे जयंती-राकेश टिकैत
वहीं राकेश टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसान, मजदूर, महिलायें, आदिवासी इन सब लोग मना रहे हैं उनकी विचार धारा थी की स्कूल भी बने तो उन्होंने कन्या इंटर कॉलिज, डिग्री कॉलिज इनपर ध्यान दिया। दहेज़ प्रथा जो अवैध खर्चे थे उनपर कंट्रोल करने की बात करी तो ये सारी चीजें थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static