सुहागरात के दिन चीखत हुआ दूल्हा कमरे से निकाला बाहर, बोला- अब नहीं जाऊंगा पत्नी के पास
punjabkesari.in Wednesday, Jul 19, 2023 - 02:56 PM (IST)

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर किसी के होश उड़ गए। दरअसल, एक युवक की शादी धूमधाम से हुई जब कुछ ठीक रहा जब युवक सुहागरात के दिन अपनी दुल्हन के पास पहुंचा। दुल्हे ने जैसे ही दुल्हन का घूंघट उठाया तो दुल्हन भड़क गई और दूल्हे पर चप्पलों से बरसात करने लगी। दुल्हन चीखते- चिल्लाते कमरे बाहर निकला तो हड़कंप मच गया। पहले तो रिश्तेदारों ने मामले को समझा बुझा कर शान्त करने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी। थक हार मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक मामला हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के जल्ला गांव का है। जहां पर एक युवक की शादी 29 मई को इमलिया गांव की रहने वाली युवती से हुई थी। रीति रिवाज और रस्म पूरी होने के बाद शादी के मंडप में दूल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला भी पहनाई और सात फेरे लिए। 30 मई को दुल्हन की विदाई की रस्म पूरी की गई। ससुराल आते ही दूल्हे के घर में पूजा पाठ कर अन्य रस्में पूरी हुईं, लेकिन सुहागरात के दिन दूल्हे ने जैसे ही दुल्हन का घुघट उठाया तो भड़क और जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित रोता हुआ कमरे से बाहर निकला तो शादी की खुशियां गम में बदल गई।
पीड़ित परिजनों की मानें तो दूल्हा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसने बताया कि शादी दोनों परिवारों की मर्जी से हुई थी। शादी तय होने के बाद लड़की से कई बार फोन पर बातचीत भी हुई थी। बातचीत में यह कभी अहसास नहीं हुआ कि दुल्हन इस शादी को लेकर खुश नहीं है। बताया कि बारातियों का स्वागत और सत्कार कर अच्छे से खातिरदारी की गई। दुल्हन के इस बदले व्यवहार से परिजन परेशान हो गए। उन्हें इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने दोनो पक्ष को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस ने मामले को पारिवारिक न्यायालय में ले जाने की सलाह दी है।