बारिश के चलते मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 2  घायल

punjabkesari.in Sunday, Aug 26, 2018 - 06:30 PM (IST)

मैनपुरीः उत्तर प्रदेश में मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में बारिश के कारण शनिवार रात एक मकान की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रेचन्दा गांव निवासी जिगेन्द्र के मकान की दीवार रात में अचानक ढह गई। हादसे में मलबे में दबने से 62 वर्षीय शिवराज की मृत्यु हो गयी जबकि जिगेन्द्र और उसका बेटा गम्भीर रूप से घायल हो गया।  घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जिला प्रशासन ने संबंधित तहसीलकर्मियों को मौके पर जाकर घटना के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static