पीला गमछा पहन एसपी ऑफिस पहुंचे ओपी राजभर के कार्यकर्ता, महिला पुलिसकर्मी ने मारे थप्पड़, देखें वीडियो...
punjabkesari.in Thursday, Sep 18, 2025 - 01:48 PM (IST)

UP News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चीफ और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के कार्यकर्ता को एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा जमकर थप्पड़ मारे गए है। ये कार्यकर्ता गाजीपुर एसपी ऑफिस में पीला गमछा पहनकर पहुंच गया था और एक महिला पुलिसकर्मी के हाथ लग गया, जिसे जमकर थप्पड़ मारे गए है।
जानिए क्या है मामाला
बता दें कि हाल ही में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के उत्तर प्रदेश चीफ शौकत अली ने महाराजा सुहेलदेव को लेकर विवादित बयान दिया था। सुभासपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उनके बयान के विरोध में गाजीपुर के पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एसपी गाजीपुर को ज्ञापन सौंपने एसपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान सुभासपा का एक कार्यकर्ता महिला पुलिसकर्मी के हाथ लग गया और महिला पुलिसकर्मी ने उसपर थप्पड़ों की बरसात कर दी। महिला पुलिसकर्मी ने कार्यकर्ता पर बेड टच का आरोप लगाया और उसे पीट दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरव हो रहा है।
अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद सुभासपा कार्यकर्ता भीड़ में चला गया और फिर उसका कोई पता नहीं चला। ये वीडियो समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी शेयर किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ''लोकतंत्र में सिर्फ़ न्याय की पावर होती है।''
लोकतंत्र में सिर्फ़ न्याय की पावर होती है। pic.twitter.com/F1Yg5ptmNS
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 18, 2025
पुलिस ने क्या कहा?
महिला पुलिसकर्मी ने गुस्से में कार्यकर्ता से कहा कि उसने बेड टच करने की हिम्मत कैसे की, उसे हाथ कैसे लगाया। इस पूरे मामले में पुलिस का भी बयान सामने आया है। पुलिस अधिकारी ने इस पूरे मामले को लेकर कहा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। दोनों पक्षों से बात की गई है। गलतफहमी की वजह से ये घटना हो गई।