खुले नाले बने आफत! कई घंटे तक नाले में तड़पती रही गाय, नगर निगम ने नहीं ली सुध

punjabkesari.in Monday, Jun 20, 2022 - 04:43 PM (IST)

मथुरा: शहर में खुले नाले की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। गहरे खुले नालों में बेसहारा गोवंश पशुओं के गिरने से मौतें भी हो रही है। ताजा मामला मथुरा जिले का है। जहां नगर निगम अनदेखी के चलते आवारा जानवरों का जीवन खतरे में हैं। आए दिन कुत्ता, बिल्ली, गाय आदि खुले नालों में गिर कर हादसों का शिकार रहे हैं। इतना ही नहीं कई बार मोटरसाइकिल समेत कई व्यक्ति इसके अंदर गिरे हैं। इस हादसों की वजह से स्थानीय लोग खासा परेशान हैं, कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर निगम की तरफ से कोई राहत नहीं पहुंचाई गई है। हादसे होने के बावजूद भी नालों को ढकने का कार्य नहीं किया जा रहा।
PunjabKesari
मामला वृंदावन परिक्रमा मार्ग का है, जहां रविवार एक गंदे नाले में एक गाय गिर गई। आसपास के लोगों ने गाय को निकालने का प्रयास किया। गोवंश कई देर तक नाले में तड़पता रहा। ऐसे में स्थानीय निवासियों ने मशक्कत करते हुए उसे बचाने का प्रयास किया। मौके पर नगर निगम को भी जानकारी दी गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सकुशल बाहर निकाला गया।
PunjabKesari
लोगों का कहना है कि कई बार निगम को फोन किया, लेकिन नगर निगम की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने बताया कि अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं। नगर निगम को फोन कर सूचित किया जाता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। स्थानीय लोग ही कड़ी मशक्कत के साथ नाले में से जानवरों को निकालते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static