UP: 8 मार्च को महाशिवरात्रि... ईंट ढोने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली का बंद रहेगा संचालन

punjabkesari.in Wednesday, Mar 06, 2024 - 05:14 PM (IST)

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि कांवड़ियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए महाशिवरात्रि के दौरान ईंट ढोने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली का संचालन बंद रहेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने सुरीर क्षेत्र में ईंट भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद बुधवार को कहा कि महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर सात-आठ मार्च को ईंट ढोने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली का संचालन बंद रहेगा। शुक्रवार यानी आठ मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।

भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना का महाशिवरात्रि सबसे बड़ा पर्व है। मान्यता है कि इस तिथि पर ही भगवान शंकर मां पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन भक्त महादेव के लिए उपवास रखते हैं। महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि 8 मार्च यानी शुक्रवार को मनाई जाएगी।

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार महाशिवरात्रि 8 मार्च को पड़ रही है। साथ ही इस दिन शुक्र प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत रखने से भगवान शिव सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं और अपने भक्तों से खुश होते हैं. वहीं इस दिन महाशिवरात्रि भी पड़ रही है। ऐसे में, जातकों को इस शुभ संयोग से विशेष लाभ मिलगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static