भोले-भाले किसानों के कंधे पर बंदूक रख कर किसानों को गुमराह कर रहा विपक्ष: योगी

punjabkesari.in Monday, Mar 15, 2021 - 08:10 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस किसानों को गुमराह करने का काम कर रहा ही है। वह अपने को किसानों का सच्चा हितैषी कहती है तो उसने अपनी सरकार में किसान फसल बीमा क्यों नहीं शुरू की। विपक्ष भोले भाले किसानों के कंधे पर बंदूक रख कर उनका नुकसान करना चाहता है। कृषि कानून से न तो मंडिया समाप्त होंगी और न ही एमएसपी खत्म होगी। कांट्रैक्ट खेती से उनकी जमीन नहीं जाएगी बल्कि फसल का अच्छा दाम मिलेगा लेकिन विपक्ष उनको गुमराह करने काम कर रहा है।   सीएम ने कहा च्च् 2017 के पहले के प्रिक्योरमेंट के आंकड़े को देखें तो पहले पांच लाख,सात लाख मिट्रिक टन के आंकड़े आते थे। हमने 68 लाख मीट्रिक टन प्रिक्योरमेंट किया और डीबीटी के माध्यम से पैसा सीधे किसानों के खाते में भेजा। पहले मकई का समर्थन मूल्य 1100 रूपए था, जो बढ़ा कर 1800 रुपए किया।

योगी ने  कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि मंडी को खत्म करने का झूठ फैलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ 42 लाख किसानों को 6000 सालाना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त हो रही है। यह काम पहले की सरकारें कर सकती थी लेकिन उनके एजेंडे पर किसान था ही नहीं। सीएम ने कहा जो लोग आज छुट्टा गोवंशों को मुद्दा बना रहे हैं ,वो गोवंश न तो हमारा है,न तो हमारी सरकार के मंत्रियों का है, न तो विधायकों का लेकिन फिर भी सरकार इनकी जिम्मेदारी उठा रही है। गाय के संरक्षण, संवर्धन के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा च्च् कोरोना काल में भी सेवा ही धर्म को हमने करके दिखाया है। जब कोई मजदूर किसी दूसरे राज्य से आता था तो वो यही सोचता था कि मैं किसी तरह उत्तर प्रदेश की सीमा में पहुंच जाऊं, भोजन, पानी के साथ घर पहुंचे की सुविधा मिल सके। सरकार हर तबके के लिए कार्य कर रही है।

कोरोना काल में हमने कोटा राजस्थान से प्रयागराज से प्रतियोगी छात्रों को उनके घर तक पहुचाने का कार्य किया। हमने तब तय किया था कि प्रतियोगी छात्रों को कहीं बाहर जाकर तैयारी न करना पड़े। इसके लिए अभ्युदय योजना शुरू की। इसमे नई उम्र ट्रेनी अधिकारी भी क्लास ले रहे हैं। अब तक इस योजना में 10 लाख युवा जुड़ चुके हैं। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को निशुल्क टैब भी देने की भी योजना है। इसके अलावा प्रदेश सरकार की जल जीवन मिशन, ओडीओपी योजनाएं देश व दुनिया के सामने हैं। ''  उन्होंने कहा कि नकारात्मक सोच का व्यक्ति विकास में बाधक होता है। भाजपा सरकार की सकारात्मक सोच देश दुनिया में है। हमें सोशल मीडिया की ताकत को पहचानना होगा। योजनाओं के साथ हमें आमजन से जुडऩा होगा। इसके लिए हमें बूथों की संरचना को मजबूत करना होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static