UP GIS-23 के आयोजन पर भड़का विपक्ष, कहा- जनता का पैसा बर्बाद करने का तमाशा

punjabkesari.in Friday, Feb 10, 2023 - 12:32 PM (IST)

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह) : नए भारत का ग्रोथ इंजन growth engine बनकर उभरने emerge के अपने नारे के साथ आज से प्रदेश की राजधानी में ग्लोबल इवेस्टर समिट की मेजबानी कर रहें सरकार पर विपक्ष Opposition ने जमकर निशाना Target साधा हैं। सपा प्रमुख sp chief ने जहां इसे भाजपा का ड्रामा बताया है, तो वहीं कांग्रेस ने इसे राज्य की आम जनता के पैसों का लूट robbery of money बताया हैं।

PunjabKesari

अखिलेश बोले जनता को धोखा दे रही BJP
आज से सूबे की राजधानी में शुरू होने जा रहे उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट Uttar Pradesh Global Investor Summit के आयोजन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav ने तंज comment कसा है। अखिलेश ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के बहाने भाजपा जनता को धोखा दे रही है। भाजपा सरकार सूट पहनकर टाई लगा लो तो आपसे भी एमओयू करा लेगी। इन्वेस्टरों को आमंत्रित करने के लिए भाजपा के लोग अमेरिका, ब्राजील, मेक्सिको, यूरोप, लंदन, सिंगापुर और आस्ट्रेलिया गए। इसके बाद भी कमी पड़ी तो अपने जिलों के उद्योगपतियों के पास गए। पिछले इन्वेस्टर मीट में जो एमओयू साइन हुए थे, उनमें से कितने अमल में लाए जा रहे हैं किसी को पता नहीं है। सपा प्रमुख ने कहा कि जब तक सरकार वास्तव में मूलभूत सुविधाएं नहीं देगी कोई नहीं आएगा। जो दावे सरकार की ओर से किए जा रहे हैं उसके बारे में बताना होगा कि किस इंडस्ट्रियल पॉलिसी के तहत किस सेक्टर में ये इन्वेस्टमेंट आने वाले हैं। यह भी बताना होगा कि इन्वेस्टर्स को सरकार क्या इंसेंटिव दे रही है।

PunjabKesari

इन्वेस्टर समिट के नाम पर तमाशा कर रही सरकार- कांग्रेस
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निशाना साधने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने भी सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने वीडियो जारी कर कहा कि भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की प्रदेश को लेकर नियत ईमानदार नहीं है। इसीलिए सिर्फ इन्वेस्टर्स मीट के नाम पर प्रचार का प्रोपेगेंडा propaganda पूरे प्रदेश में फैलाया जा रहा है। इससे पहले 2018 में भी इन्वेस्टर्स मीट हुआ था। प्रदेश का युवा और आम आदमी जानना चाहता है कि आखिर पिछली बार जो जनता का पैसा बर्बाद wasted money किया गया उससे कितना इन्वेस्टमेंट आया? कितना रोजगार मिला ? प्रदेश के विकास में वह कितना सहायक हुआ ?  सरकार उस पर कुछ नहीं बता रही है और न बोल रही हैं। भाजपा सरकार असल में काम करने के बजाए इन्वेस्टर समिट के नाम पर सिर्फ प्रचार का तमाशा कर जनता के पैसे को बर्बाद कर रही है। यह इन्वेस्टर्स समिट भी पिछली मीट की तरह सफेद हाथी साबित होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Related News

static