मूछों पर ताव देना पड़ा भारी! गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बेटों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी

punjabkesari.in Sunday, Oct 23, 2022 - 12:37 AM (IST)

मऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बेटों अब्बास अंसारी और उमर अंसारी को शनिवार को तगड़ा झटका लगा। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दोनों के नाम पर दर्ज साढ़े सात करोड़ से ज्यादा के तीन भूखंडों को संपत्ति कुर्क करने का निर्देश दिया।

मूछों पर ताव देते हुए कोर्ट से बाहर निकले अब्बास अंसारी
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया, "गैंगस्टर मुख्तार अंसारी ने आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन का उपयोग करके अपनी मां के नाम पर तीन भूखंड खरीदे थे।" उन्होंने बताया, "जिला प्रशासन ने शनिवार को गैंगस्टर अधिनियम के प्रावधानों के तहत भूमि के भूखंडों की कुर्की की अनुमति जारी कर दी है। कुर्की जल्द ही की जाएगी।" माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी फिलहाल बांदा जेल में बंद हैं। दरअसल, माफिया मुख्तार के बेटे और सदर विधायक अब्बास अंसारी समेत 3 लोगों को कल ही आचार संहिता के उल्लंघन में कोर्ट ने जमानत दे दी थी। इसके बाद विधायक अब्बास अंसारी मूछों पर ताव देते हुए कोर्ट से बाहर निकले थे। वहीं शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए उनके और उनके भाई के करोड़ों की संपत्ति की कुर्की के आदेश दे दिए।

गौरतलब है कि जिस अचल संपत्ति के कुर्की का आदेश हुआ है वह पहले मुख्तार अंसारी के मां राबिया बेगम के नाम से खरीदा गया था बाद में राबिया बेगम की मृत्यु के पश्चात यह संपत्ति मुख्तार के दोनों बेटों अब्बास अंसारी और उमर अंसारी को वरासत हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static