दर्दनाक सड़क हादसा: गिट्टी लोडर एंबुलेंस पर पलटा, गर्भवती महिला सहित 4 की मौत, मची चीखपुकार

punjabkesari.in Saturday, Apr 26, 2025 - 03:15 PM (IST)

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब तेज रफ्तार गिट्टी लोडर अनियंत्रित होकर एंबुलेंस पर पलट गया है। इस दौरान घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल ले जाते समय हुआ हादसा
मिला जानकारी के मुताबिक घटना अहरौरा-वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर ओवर ब्रिज के पास की है, जहां गिट्टी लदा ट्रक एम्बुलेंस पर पलट गया। हादसे में एंबुलेंस सवार गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई।  इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सोनभद्र के लोढ़ी अस्पताल से गर्भवती महिला को रेफर किया गया था। गर्भवती महिला के परिवार के तीन सदस्य एंबुलेंस में बैठे थे। एंबुलेंस चालक अपने एक साथी के साथ सभी को लेकर बनारस अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया।

गर्भवती महिला सहित चार की मौत
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हादसे  में एंबुलेंस सवार गर्भवती महिला हीरावती देवी (25) निवासी कनहरा थाना ओबरा सोनभद्र, मालती देवी (40) निवासी जुगैल सोनभद्र, सूरज बली खरवार (27) निवासी कनहरा थाना ओबरा व रामू की मौत हो गई। कौशल कुमार खरवार उर्फ भाईलाल निवासी कनहरा थाना ओबरा सोनभद्र व भंडारी शर्मा निवासी संतनगर गुरमा थाना राबर्ट्सगंज घायल हो गए थे। विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शेष दो का इलाज चल रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static