''खोखले वादे करने वाली भाजपा से तंग आ चुके हैं लोग... इस बार सपा को देंगे वोट'',  शिवपाल यादव का दावा

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2024 - 11:44 AM (IST)

इटावा: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने एक फिर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा,  "लोग खोखले वादे करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) से तंग आ चुके हैं और इस बार लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में वे सपा को वोट देंगे।"

शिवपाल यादव ने होली के अवसर पर सैफई में कहा, "भाजपा से सभी तंग आ चुके हैं। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा ने जो वादे किए थे, वे झूठे और खोखले थे। इस बार लोग सपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेंगे। अगर हम उत्तर प्रदेश में जीतेंगे, तो भाजपा का सफाया हो जाएगा।" वहीं, लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा के बारे में यादव ने कहा कि शेष सीट पर प्रत्याशियों का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। उन्होंने पार्टी उम्मीदवारों से सपा संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव की नीतियों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने और पार्टी की विचारधारा के साथ लोगों तक पहुंचने का आह्वान किया।

PunjabKesari
"पार्टी जो भी निर्देश देगी, मैं उसका पालन करूंगा"
शिवपाल यादव ने कहा कि इस बार सपा को लोगों का पूरा समर्थन मिलेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों को अब नहीं बदला जाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या उनके बेटे आदित्य यादव के बदायूं से चुनाव लड़ने की संभावना है, शिवपाल यादव ने कहा, "अभी तो हम ही लड़ रहे हैं।" उन्होंने कहा, "पार्टी जो भी निर्देश देगी, मैं उसका पालन करूंगा।" शिवपाल यादव को बदायूं सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

यह भी पढे़ंः Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने घोषित किए 13 उम्मीदवार, वरूण गांधी एवं संघमित्रा मौर्य समेत इन 9 सांसदों का काटा टिकट
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश के 13 उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने जहां पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी को सुल्तानपुर से दोबारा मौका दिया है, वहीं उनके बेटे और पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया है और उनकी जगह जितिन प्रसाद को मैदान में उतारा है। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा की यह पांचवीं सूची है। हालांकि, पहली सूची में 51 उम्मीदवार घोषित करने के बाद पार्टी ने बाकी तीन सूचियों में राज्य के लिये किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई थी। पांचवीं सूची में उत्तर प्रदेश के कुल 13 उम्मीदवार घोषित किये गये हैं जिनमें पार्टी ने अपने नौ मौजूदा सांसदों को मौका नहीं दिया है।

​​​​​​​

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static