अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- मैनपुरी के लोगों ने गुजरात के मॉडल को किया फेल

punjabkesari.in Friday, Dec 23, 2022 - 02:35 PM (IST)

सैफई: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करते हुए सभी को किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने  चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कार्यताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैनपुरी जनता ने गुजरात के मॉडल को किया फेल कर दिया है। मैनपुरी की जनता ने नेताजी के द्वारा किए गए विकास को महत्व दिया है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि मैनपुरी की जीत 2024 के लिए बड़ा संदेश है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के विधायकों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए तीन काले कानून को लाई, लेकिन किसानों के भारी विरोध के बाद सरकार को झुकना और उस बिल को वापस लेना पड़ा। उन्होंने अब चाचा हमारे साथ है 2024 में समाजवादी पार्टी को हराने में सफल होगी। अखिलेश ने कहा कि किसानों को इसके उत्पादन का सही दाम नहीं मिल रहा है। सरकार सिर्फ विज्ञापनों में विकास दिखा रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static