कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे साक्षी महाराज, कहा- AMU में पलते हैं तालिबानी सोच के लोग, हो सख्त कार्रवाई
punjabkesari.in Monday, Aug 30, 2021 - 05:41 PM (IST)

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से भाजपा के फायर ब्रांड सांसद साक्षी महाराज अपने बयानों को लेकर आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी क्रम में रविवार को दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रध्दांजली देने उनके आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने एएमयू के वीसी द्वारा कल्याण सिंह को श्रध्दांजली देने पर यूनिवर्सिटी में मचे बवाल को लेकर कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कुछ लोग अस्तीन के सांप है। उनकी सोच तालिबानियों जैसी है। ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैने मुख्यमंत्री से आग्रह भी किया है कि इन लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।
वहीं साक्षी महाराज ने अयोध्या की बात करते हुए कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि कल्याण सिंह जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने एक पहल की थी जिसमें बाबरी मस्जिद को तोड़ा गया था। लेकिन उसके पहले तो मंदिर ही था। उन्होंने कहा कि बाबर ने मंदिर तोड़कर मस्जिद बनवाई थी, कल्याण सिंह ने उसे सुधार करने का कार्य किया है।