मौकापरस्तों के गठबंधन को मुंहतोड़ जवाब देगी जनता- केंद्रीय मंत्री

punjabkesari.in Friday, Jun 15, 2018 - 02:32 PM (IST)

बहराइचः केंद्र सरकार में संस्कृति मंत्री महेश शर्मा शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर बहराइच पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्ष के महागठबंधन को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये मौकापरस्तों का गठबंधन है। जो सिर्फ अपने-अपने फायदे के लिए बनाया गया है। आने वाले चुनाव में जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली।

उन्होंने कहा कि जनता इनके मंसूबे को समझ रही है। देश की जनता ऐसे मौकापरस्तों को मुंहतोड़ जवाब देगी। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को न तो देश की जनता गंभीरता से लेती है और न ही खुद उनकी पार्टी के लोग।

दरअसल, यहां उन्होंने विकास संबंधित कार्यों के लिए अधिकारियों से बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को जानकारी लेते हुए विकास में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान पार्टी के महसी से विधायक सुरेश्वर सिंह, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी समेत पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static