समाज को बांटकर राजनीति करने वालों का तंबू उखाड़ फेंकेगी जनता: केशव मौर्या

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2020 - 02:27 PM (IST)

अमरोहा: उत्तर प्रदेश हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लेकर रातनीतिक पार्टियां अपने प्रत्याशी पक्ष में प्रचार कर रही है। इसी क्रम भाजपा प्रत्याशी संगीता चौहान के पक्ष उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने एक जन सभा को संबोधित किया। उन्होंने जन सभा के दौरान जनता से भाजपा प्रत्याशी संगीता चौहान को जिताने के लिए जनता से अपील की। डिप्टी सीएम ने कहा कि समाज को बांटकर राजनीति करने वालों का तंबू उखड़ गया है। जिन्होंने गड़बड़ी की उनके खिलाफ  कठोर कार्रवाई की गई। कहा कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे का उद्घाटन जल्दबाजी में किया गया। एक्सप्रेस वे में धांधली की गई है। गांवों को नहीं जोड़ा गया। जबकि भाजपा सरकार ने एक्सप्रेस वे के ढाई सौ गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ा।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि बसपा, सपा, कांग्रेस को उखाड़ फेंकने में ही देश व प्रदेश का लाभ है। यह पार्टियां भ्रष्टाचार कुशासन के प्रतीक हैं। सपा सरकार में अपराधियों का राज था, भाजपा सरकार में अपराधी भयभीत हैं। बीजेपी जातिवाद नहीं, सबका साथ सबका विकास पर काम करती है। विपक्षी दलों को गरीबों, किसानों की खुशी बर्दाश्त नहीं होती। उन्होंने जनता का धन्यवाद करते हुए संगीता चौहान के पक्ष में वोट देने की अपील की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Related News

static