PM Kisan Samman Nidhi: अभी तक नहीं मिले 2 हजार, तो तुंरत करा ये काम...कहीं अटक न जाए 21वीं किस्त
punjabkesari.in Wednesday, Nov 19, 2025 - 05:43 PM (IST)
PM Kisan Samman Nidhi latest News: देश के किसान लंबे समय से पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाले 2 हजार का इंतजार करे थे, लेकिन आज वह इंतजार खत्म हो गया है और किसानों के खाते में 21वीं किस्त का पैसा डाल दिया गया है। अगर लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।, आगर आपके भी खाते में पैसे नहीं है तो जानिए क्या करना है-
इस वजह से किसान रह जाते हैं वंचित | PM Kisan Samman Nidhi
कई बार किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जुड़ते हैं और योजना के अंतर्गत आने वाले कुछ काम करवाते हैं, जो योजना के लिहाज से जरूरी होते हैं। जैसे, भू-सत्यापन का काम जिसमें किसानों की खेती योग्य भूमि का वेरिफिकेशन किया जाता है। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
e KCY जरूरी | PM Kisan Samman Nidhi
अगर आपका ई केवाईसी नहीं हुआ है तो भी आपका स्टेटस अधूरा होता है और इस स्तिथि में भी आपका किस्त रोक दिया जाता है।
आधार लिंकिंग | PM Kisan Samman Nidhi
पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को आधार लिंकिंग का काम भी करवाना जरूरी होता है जिसमें उन्हें अपने बैंक खाते से आधार लिंक करवाना होता है। अगर ये काम भी नहीं हुआ है, तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
2,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं | PM Kisan Samman Nidhi
आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन किसानों के बैंक खातों में सीधे 2,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। दरअसल, अधिकारिक तौर पर ऐलान किया गया था कि 19 नवंबर को किस्त जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बुधवार को इस प्रक्रिया की शुरुआत भी कर दी गई है।

