पीएम मोदी ने की मेरठ के कबाड़ से जुगाड़ अभियान की तारीफ, कही यह खास बातें...

punjabkesari.in Sunday, Sep 25, 2022 - 05:53 PM (IST)

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में नगर निगम ने हाल ही में कबाड़ से जुगाड़ अभियान की शुरुआत की थी। जिसकी देश के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सराहना की है। पीएम मोदी ने रविवार को मन की बात में इस अभियान की भी बात की और इस अभियान के तहत तैयार किए गए, बेकार हो चुके हाथ ठेले के पहिए, पैडिल से तैयार किए गए चौराहों के सौन्‍दर्यकरण का जिक्र किया है। इस सब का जिक्र कर पीएम ने अभियान की सराहना की है।

कम खर्चे में सार्वजनिक स्थलों का सौन्‍दर्यकरण किया
उन्होंने मन की बात में कहा कि इस मुहिम की खासियत है कि लोहे का स्‍कैप, पुराने टायर, ड्रम जैसी बेकार चीजों का प्रयोग किया जा रहा है। कम खर्चो में सार्वजनिक स्‍थलों का सौन्‍दर्यकरण कैसे हो, यह अभियान देश के लिए मिसाल है। मेरठ के गांधी आश्रम समेत अन्य चौराहों को नगर निगम कबाड़ से सजा रहा है। इन चौराहों पर नगर निगम के गोदाम में पड़े खराब ठेलों की चैन, टायर और राड से चौराहो को सजाया जा रहा है।

PunjabKesari

करीब दो महीने पहले शुरू हुआ अभियान
इसके साथ ही गांधी आश्रम चौराहे पर लोहे के स्‍कैप से फाउंटेन बनाया गया है, जिसमें करीब 70 हजार रुपये का खर्च आया है। सर्किट हाउस चौराहे पर लाइट ट्री बनाया गया है। नगर निगम के गोदाम में लंबे समय से पड़ा कबाड़ नगर निगम के लिए सिरदर्द बना हुआ था। नगर आयुक्त डा अमित पाल शर्मा ने करीब दो माह पूर्व कबाड़ से जुगाड़ अभियान शुरू किया। इसके लिए उन्होंने फाउंटेन लगाने वाली एक कंपनी से संपर्क किया और इस कंपनी के साथ नगर निगम ने काम शुरू कर दिया। कंपनी ने पहला फाउंटेन गढ़ रोड स्थित गांधी आश्रम चौराहे पर बनाया। दूसरा सर्किट हाउस। यही नहीं, कबाड़ में पड़े डीजल के ड्रमों को रंग कर उन्हें पार्क में रखा जा रहा है। हाथ ठेले के पहिये से सेल्फी प्वाइंट सजाए जा रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static