''मोदी दूसरी मिट्टी का इंसान है, आज देश देख सकता है...'' आजमगढ़ में बोले प्रधानमंत्री

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2024 - 01:13 PM (IST)

आजमगढ़: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रविवार को पूर्ववर्ती विपक्षी दलों की सरकारों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि आज विकास की मेरी अनंत यात्रा का अभियान है और मैं 2047 तक भारत को ‘विकसित भारत' बनाने के लिए दौड़ रहा हूं तथा देश को तेज गति से दौड़ा रहा हूं।

'मोदी दूसरी मिट्टी का इंसान है'
इसी दौरान प्रधानंत्री ने कहा कि "पहले चुनावी मौसम में क्या होता था? पिछली सरकारों में लोग लोगों को धोखा देने के लिए घोषणाएं करते थे...जब मैं विश्लेषण करता हूं तो पाता हूं कि घोषणाएं 30-35 साल पहले की जाती थीं। चुनाव से पहले पट्टिका लगाते थे और उसके बाद गायब हो जाते थे, नेता भी गायब हो जाते थे...आज देश देख सकता है कि "मोदी दूसरी मिट्टी का इंसान है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रविवार को आजमगढ़ जिले के मंदूरी हवाई अड्डा परिसर में 34,700 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद यहां आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने अपने संबोधन में पिछली सरकारों पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा,

''पहले की सरकारों में बैठे लोग जनता की आंख में धूल झोंकने के लिए योजनाएं घोषित कर देते थे। कभी-कभी तो इनकी हिम्मत इतनी होती थी कि संसद में बैठकर रेलवे की नई-नई योजनाएं घोषित कर देते थे। बाद में कोई पूछने वाला नहीं। मैंने समीक्षा की तो 30-35 साल पहले घोषणाएं हुईं। कभी चुनाव से पहले पत्थर गाड़ देते और फिर खो जाते। पत्थर भी खो जाते और नेता भी खो जाते।'' 

उन्‍होंने कहा, ''2019 में मैं कोई भी योजना घोषित करता और शिलान्यास करता तो पहली सुर्खी यही बनती कि यह तो चुनाव है तो हो रहा है। आज देश देख रहा है कि मोदी दूसरी मिट्टी का इंसान है।'' प्रधानमंत्री ने कहा, ''2019 में जो शिलान्यास किये गये वो चुनाव के लिए नहीं किए और उनका उद्घाटन हो चुका है। आज विकास की मेरी अनंत यात्रा का अभियान है। 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लिए दौड़ रहा हूं और देश को तेज गति से दौड़ा रहा हूं।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Recommended News

Related News

static