चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन पड़ा भारीः सपा नेता सम्राट विकास को पुलिस ने हिरासत में लिया

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2024 - 08:23 PM (IST)

कानपुर: सपा नेता सम्राट विकास को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करना भारी पड़ गया। डीसीपी वेस्ट ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। मामले की जानकारी हुई तो सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी मौके पर पहुंचे, जिसके कुछ देर बाद सम्राट विकास को पुलिस ने छोड़ दिया।

कुछ ही देर बाद पुलिस ने सम्राट विकास को छोड़ा 
अर्मापुर में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सपा नेता सम्राट विकास को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गोविंद नगर से सपा प्रत्याशी रहे सम्राट विकास को नमाज स्थल पर राजनीतिक दलों के पोस्टर लगा कर मार्क अवरूद्ध करने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें पुलिस पनकी थाने ले गई।  जहां सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी और लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी आलोक मिश्रा पहुंचे। कुछ ही देर बाद पुलिस ने सपा नेता सम्राट विकास को छोड़ दिया।

अमिताभ बाजपेई संग आलोक मिश्रा

ईद के अवसर पर ईदगाह में राजनैतिक पोस्टर लगाया आचार संहिता का उल्लंघनः पुलिस
 पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ईद के अवसर पर ईदगाह में सम्राट विकास ने राजनैतिक पोस्टर लगाया था, जो कि आचार संहिता का उल्लंघन है। सूचना मिलने पर पोस्टर को हटाया गया। इसके बाद पुलिस कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। जिसपर पुलिस ने सपा नेता पर कार्रवाई की।

प्रशासन से चूक हुई हैः अमिताभ बाजपेयी 
वहीं सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने कहा कि प्रशासन से चूक हुई है और सम्राट विकास को छोड़ दिया गया है। फिलहाल पर्व की बधाई देने लोगों के घर जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों से अतिउत्साह में चूक हुई है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static