किसी बड़ी वारदात को अंजाम दने जा रहे थे बदमाश, मुठभेड़ में दबोचे गए 25-25 हजार के दो इनामी

punjabkesari.in Friday, Jul 19, 2019 - 12:50 PM (IST)

बुलन्दशहर: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के शिकारपुर और कोतवाली देहात क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार रुपए के 2 इनामी बदमाश घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके 2 साथी भागने में सफल रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी एन कोलांचि ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुरुवार देर रात कोतवाली देहात प्रभारी अरविन्द कुमार ने सूचना पर मोटरसाइकिल सवार 2 बदमाशों को घेर लिया। मुठभेड़ में मोटरसाइकिल सवार 25 हजार का इनामी बदमाश लोकेश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। लोकेश शिकारपुर क्षेत्र के तैय्यबपुर का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि इसके इलावा मध्यरात्रि के बाद शिकारपुर इलाके में पुलिस मुठभेड़ के दौरान ने 25 हजार का इनामी आरिफ घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में एक सिपाही भी घायल हो गया है। घायल बदमाशों और पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरिफ अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के गाम मंगलोर का रहना वाला हैं। आरिफ और लोकश के खिलाफ करीब 12 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। इनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस को काफी समय से इन बदमाशों की तलाश थी। बदमाशों के पास से तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान इन बदमाशों के 2 साथी भाग गए,जिनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि लोकेश और आरिफ जिले में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे और उसके पहले ही मुठभेड़ में दबोच लिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static