प्रमोद तिवारी ने PCS टॉपर अतुल सिंह को किया सम्मानित, कहा- प्रदेश में जिले का बढ़ाया मान, शुक्रिया

punjabkesari.in Saturday, Oct 22, 2022 - 10:47 PM (IST)

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने राज्य सिविल सेवा परीक्षा-2021 (पीसीएस) में पहले स्थान पर रहे अतुल सिंह को उनके घर जाकर सम्मानित किया। तिवारी ने शनिवार को देर शाम यहां स्थित सिंह को उनके घर पर सारस्वत सम्मान से नवाजा।

प्रतापगढ़ की मेधाशक्ति के लिए एक और स्वर्णिम क्षण
ज्ञात हो कि हाल ही में घोषित किये गये परिणाम में जिले के चांदपुर गोसांई का पुरवा निवासी अतुल सिंह टॉपर रहे थे। तिवारी ने सिंह को प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले का मस्तक ऊंचा करने के लिए सम्मानित किया। तिवारी ने मेधावी अतुल सिंह की इस उपलब्धि को प्रतापगढ़ की मेधाशक्ति के लिए एक और स्वर्णिम क्षण कहा। उन्होंने कहा कि जिले की मौजूदा प्रतिभाओं को अतुल सिंह की सफलता से प्रेरणा लेनी चाहिए। वह ज्ञान के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रतापगढ़ के यश को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। इस मौके पर अतुल सिंह के पिता ओम प्रकाश नारायण सिंह और पत्नी सावित्री सिंह सहित अन्य परिजन मौजूद थे।

सांसद ने माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
सांसद प्रमोद तिवारी ने मेधावी अतुल सिह की इस उपलब्धि को प्रतापगढ़ की मेधाशक्ति के लिए एक और स्वर्णिम क्षण कहा। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने पीसीएस टॉपर अतुल सिंह को मिठाई खिलाकर खुशी को साझा किया। अतुल सिंह को सांसद प्रमोद ने माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। अतुल सिंह के पिता श्री ओम प्रकाश नारायण सिंह समेत परिजनां को बधाई दी l प्रमोद तिवारी ने अतुल सिंह के उज्ज्वल एवं सफल प्रशासनिक भविष्य की भी मंगलकामना की। इस मौके पर प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद प्रमोद के सदर विधानसभा क्षेत्र प्रतिनिधि डा. नीरज त्रिपाठी, पं. श्यामकिशोर शुक्ला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. लालजी त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, शहर अध्यक्ष इरफान अली और महेन्द्र शुक्ला आदि रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static