प्रयागराजः कोलकाता में हुई हिंसा के विरोध में हड़ताल पर SRN चिकित्सालय के रेजिडेंट डॉक्टर

punjabkesari.in Saturday, Jun 15, 2019 - 12:25 PM (IST)

प्रयागराजः मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज से संबद्ध स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) चिकित्सालय के रेजिडेंट डॉक्टर कोलकाता में डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा की घटना के विरोध में शुक्रवार को हड़ताल पर चले गए। एसआरएन के रेजिडेंट डॉक्टर चंदन ने बताया कि कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट के विरोध में यहां के डॉक्टरों ने भी हड़ताल कर दी है। आज दोपहर 12 बजे तक ही ओपीडी चली।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि सरकार हमें सुरक्षा मुहैया कराए और इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हों, इसके लिए सख्त कानून बनाए। हम केवल उन्हीं मरीजों को देख रहे हैं जो पहले से भर्ती हैं। इसके अलावा गंभीर स्थिति में आए मरीजों और पुलिस केस वाले मरीजों का हम इलाज कर रहे हैं।''

एसआरएन में हड़ताल के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए प्रधानाचार्य डॉक्टर एसपी सिंह और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर ए के श्रीवास्तव से फोन पर संपर्क नहीं हो सका। उल्लेखनीय है कि कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक मरीज की मृत्यु के बाद उसके परिजनों ने दो डाक्टरों के साथ मारपीट की थी जिसके बाद गत मंगलवार से ही पश्चिम बंगाल में डाक्टर हड़ताल पर हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static