लिफ्ट में कुत्ते को मास्क पहनाने के लिए बोली प्रेग्नेंट लेडी, तो भड़की महिला, बोलीं- मैं नहीं पहनाऊंगी
punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2023 - 04:36 PM (IST)

Noida News: उत्तर प्रदेश में कुछ समय पहले कुत्तों ने आतंक फैला रखा था। कुत्तों के आतंक से बहुत से लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ गई थी। नोएडा में भी कुत्तों के काटने के कई मामले सामने आए थे। जिसके बाद लोगों ने शिकायतें करनी शुरू कर दी थी और नोएडा अथॉरिटी सख्त हो गई थी। इसी को लेकर अथॉरिटी ने ऐसी घटनाओं पर जुर्माने की घोषणा कर दी थी। लेकिन इसके बावजूद भी लोग अपने कुत्तों को लेकर सोसायटी की लिफ्ट में चढ़ जाते है और दुसरों की सुरक्षा की भी चिंता नहीं करते। ऐसा ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिस पर अब बवाल मचा हुआ है।
बता दें कि नोएडा से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला लिफ्ट में अपने पालतू कुत्ते को लेकर चढ़ गई। महिला ने अपने कुत्ते को मास्क भी नहीं पहनाया हुआ था। जब लिफ्ट में चढ़ने वाली एक प्रेग्नेंट लेडी और एक शख्स ने महिला से अपने कुत्ते को मास्क पहनाने के लिए कहा कि तो वह भड़क गई। प्रेग्नेंट लेडी ने महिला से बस इतना कहा था कि अपने कुत्ते को मास्क पहना दीजिए, ताकि वह किसी को काट न सकें। लेकिन महिला ने इतनी छोटी सी बात को बढ़ा दिया और कुत्ते के मास्क लगाने से इनकार कर दिया।
सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में जो महिला अपने कुत्ते के साथ लिफ्ट में चढ़ गई थी। उसे एक शख्स ने कहा कि कुत्ते को मास्क पहना दो। प्रेग्नेंट लेडी है, अगर इन्हें कुत्ते ने काट लिया तो कितने इंजेक्शन लगाने पड़ेंगे। इसी बीच प्रेग्नेंट लेडी भी कहती है कि "आपने देखा नहीं है कि सोसायटी में कितनी प्रॉब्लम्स हो रही हैं। आपको थोड़ा सा सेंस है? जब कुत्ते काटते हैं तो सीसीटीवी फुटेज चलते हैं न्यूज चैनल्स पर।" प्रेग्नेंट लेडी की यह बात सुनकर महिला भड़क गई और कहने लगी कि "आप जैसे लोग ही न्यूज चैनल्स पर चलाते हैं। वरना गांव में लोगों को कुत्ते बिल्कुल नहीं काटते हैं। आप जैसे लोगों को ही कुत्ते काटते हैं।" वहीं महिला ने यह भी कहा कि 'मैं अपने कुत्ते को मास्क नहीं पहनाऊंगी।'