ऑक्‍सीजन सिलेंडर के सहारे सड़क पर चलना पड़ेगा! प्रेमानंद महाराज ने श्रद्धालुओं से क्यों कही ये बात ?

punjabkesari.in Friday, Oct 24, 2025 - 02:31 PM (IST)

Premananda Maharaj ki padayatra: प्रेमानंद महाराज की तबीयत ठीक होने के बाद फिर से रात्रि में अपने भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। रात्रिकालीन पदयात्रा में शामिल होने के लिए देश-विदेश से सैकड़ों श्रद्धालु रोजाना आते हैं। कार्तिक मास और यम द्वितीया पर बड़ी संख्‍या में आए भक्‍तों को घंटों इतजार के बाद प्रेमानंद महाराज के दर्शन हुए।

आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज ने श्रद्धालुओं को प्रकृति और ईश्वर के सुमिरन के महत्व पर उपदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण आवश्यक है, अन्यथा भविष्य में ऑक्सीजन सिलेंडर पर निर्भर रहना पड़ेगा। उन्होंने युवाओं को नशे और व्यभिचार से दूर रहने की सलाह दी, क्योंकि ये सुख की स्थिति में भी दुख का कारण बनते हैं।

'एक पौधा लगाइए, उसे बढ़ते देखिए' | Premananda Maharaj ki padayatra

एकांतिक वार्ता के दौरान संत ने प्रकृति संरक्षण और ईश्वर सुमिरन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में प्रकृति के लिए कुछ समय अवश्य निकालना चाहिए। “एक छोटी सी जगह चुनिए और उसमें एक पौधा लगाइए, उसे बढ़ते देखिए — यही सच्ची साधना है,” संत ने कहा।


ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर चलना पड़ेगा  | Premananda Maharaj ki padayatra

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हम प्रकृति के साथ रोज़ होने वाले खिलवाड़ को नहीं रोकेंगे, तो आने वाले समय में लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर चलना पड़ेगा। संत ने यह भी कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह दौड़ना और व्यायाम करना आवश्यक है। साथ ही, ईश्वर का सुमिरन और नाम जप मन को शांति और स्थिरता प्रदान करता है।

“आप भगवान के हो जाइए या भगवान को अपना बना लीजिए, बस सच्चे मन से नाम जप कीजिए,” संत ने कहा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static