जेल में बंद कैदी 5 वक्त का पढ़ेंगे नमाज, HC ने कहा- कुरआन भी साथ रखने दें

punjabkesari.in Saturday, Mar 22, 2025 - 11:52 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अब जेल में बंद सभी मुस्लिम कैदियों को 5 वक्त की नामज पढ़ने की अनुमति दे दी गई है। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इटावा सेंट्रल जेल में बंद कैदी को रमजान के दौरान पांचों वक्त नमाज पढ़ने की इजाजत दी है। इतना ही नही कोर्ट के आदेश में यह भी लिखा है कि रमजान के दौरान कैदी को अपने साथ कुरान रखने की भी इजाजत दी गई है। 

आपको बता दें कि हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा एक मुस्लिम कैदी की पत्नी उजमा आबिद की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति नंद प्रभा शुक्ला की खंडपीठ ने दिया है।

आजीवन कारावास की सजा काट रहा एक मुस्लिम कैदी इटावा सेंट्रल जेल में बंद है। आरोपी की पत्नी उजमा आबिद ने कोर्ट में अपील किया था कि  रमजान के दौरान जेल अधिकारी उसे पांचों वक्त की नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। कुरान भी उससे ले ली गई है। कैदी 2005 में हुई हत्या के एक मामले में उम्र कैद की सजा भुगत रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static