private video viral: कपल का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अगर आप के पास है ये वीडियो तो न करें शेयर, वरना…

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 08:32 PM (IST)

video viral: सोशल मीडिया पर एक ‘भारतीय कॉलेज कपल’ का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। वीडियो में एक कॉलेज कपल इंटिमेट पलों में दिख रहा है। कुछ यूज़र्स ने वीडियो के स्क्रीनशॉट और क्लिप सोशल नेटवर्क पर शेयर किए हैं, जिसमें कॉलेज के WhatsApp ग्रुप भी शामिल हैं। कपल का निजी वीडियो वायरल होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि संबंधित पक्षों की निजता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला सामने आते ही पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो कथित तौर पर निजी स्थान का बताया जा रहा है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो किसने रिकॉर्ड किया और इसे किस उद्देश्य से सोशल मीडिया पर साझा किया गया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वीडियो को बिना अनुमति के प्रसारित किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर सेल की मदद से वीडियो के स्रोत और इसे वायरल करने वालों की पहचान की जा रही है। यदि यह साबित होता है कि वीडियो सहमति के बिना साझा किया गया है, तो संबंधित धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के वीडियो को न तो साझा करें और न ही आगे फॉरवर्ड करें, क्योंकि इससे कानून का उल्लंघन होता है और संबंधित व्यक्तियों की निजता प्रभावित होती है। कानून विशेषज्ञों के अनुसार, निजी वीडियो का प्रसार आईटी एक्ट और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत दंडनीय अपराध है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static