महंत नरेंद्र गिरि के निधन पर प्रियंका गांधी ने जताया शोक, कहा- यह पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति

punjabkesari.in Tuesday, Sep 21, 2021 - 12:37 PM (IST)

नई दिल्ली/लखनऊः कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा है कि आश्चर्य की बात है कि योगी सरकार संतों की भी रक्षा नहीं कर पा रही है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, 'अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत पूज्य श्री नरेंद्र गिरि जी महाराज के देहावसान का दुखद समाचार मिला। ये सम्पूर्ण समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। महंत जी के अनुयायियों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।ॐ शांति।'

गौरतलब है कि महंत नरेंद्र गिरि महाराज का शव सोमवार शाम प्रयागराज स्थित उनके बाघम्बरी मठ में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस को मौके पर सात पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static