अदिति सिंह के घर पहुंचीं प्रियंका गांधी, पूर्व MLA अखिलेश सिंह के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

punjabkesari.in Tuesday, Aug 27, 2019 - 10:21 AM (IST)

रायबरेलीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं। यहां उन्होंने दिवंगत नेता अखिलेश सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
PunjabKesari
प्रियंका निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पहुंचीं। यहां से उनका काफिला सड़क मार्ग द्वारा करीब साढ़े नौ बजे रायबरेली में पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के गांव लालूपुर चौहान पहुंचा। उन्होंने अखिलेश सिंह की विधायक पुत्री अदिति सिंह और परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। बाद में वह भुएमऊ गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गईं। जहां वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव के बाद क्षेत्र की जमीनी हकीकत और उनकी समस्याओं को जानेंगी। प्रियंका करीब पौने दो बजे लालगंज के अइहर में रेल कोच फैक्ट्री जाएंगी और निजीकरण का विरोध कर रहे कर्मियों के साथ बातचीत करेंगी।
PunjabKesari
वहीं दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर एक बजे यहां पहुंचेंगे और क्रांतिकारी राणा बेनी माधव सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद वह फिरोज गांधी ऑडिटोरियम में स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और समाजसेवियों को सम्मानित करेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए हैं। दो वरिष्ठ नेताओं की एक ही दिन में मौजूदगी से जिले में यातायात व्यवस्था पर आंशिक असर पड़ने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static