प्रयागराज में लगे प्रियंका गांधी के पोस्टर, बताया ''राम भक्त''

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2019 - 04:09 PM (IST)

प्रयागराजः संगम नगरी प्रयागराज में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के समर्थकों ने महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी का पोस्टर लगाया है। पोस्टर में प्रिंयका को 'राम भक्त' बताया गया है।

स्थानीय कांग्रेस नेता और महानगर महासचिव हसीब अहमद ने यह पोस्टर लगाया है। इसमें प्रियंका गांधी को राम भक्त बताते हुए हनुमानगढ़ी के आगमन पर उनका स्वागत है। वहीं पोस्टर में भगवान राम के साथ राहुल गांधी और प्रियंका की तस्वीर लगी है, जिसमें गोस्वामी तुलसीदास रचित राम चरित मानस के दोहे भी लिखे हैं।

बता दें कि, प्रियंका गांधी 27 मार्च को दिल्ली से फैजाबाद के बीच रेल यात्रा करेंगी। जिसके बाद वह अयोध्या के हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करेंगी। पूजा के बाद सुबह 10 बजे हनुमानगढ़ी से रोड शो की शुरुआत होगी और यह 4:30 पर कुमारगंज में समाप्त होगा। दो जगहों पर नुक्कड़ सभाएं की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static