कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बोलीं- UP में हो रहा लोकतंत्र का चीरहरण
punjabkesari.in Saturday, Jul 17, 2021 - 09:48 AM (IST)

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने संविधान को नष्ट करने और लोकतंत्र का चीरहरण करने का काम किया है। वाड्रा ने पत्रकारों से कहा कि पंचायत चुनाव का परिणाम उस तरह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में नहीं आए तो अब जब जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सरकार ने हिंसा करवा दी। पुलिस ने उम्मीदवारों का अपहरण किया। महिला उम्मीदवारों से मारपीट और उनके वस्त्र भी खीचें गए। यह संविधान की मूल भावना के विपरीत आचरण था। वास्तव में सरकार ने जनमत का अनादर कर लोकतंत्र का चीरहरण किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सर्टिफिकेट से यूपी में कोरोना में दूसरी लहर के दौरान योगी सरकार की आक्रामक क्रूरता, लापरवाही और अव्यवस्था की सच्चाई छिपाई नहीं जा सकती। तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची कांग्रेस महासचिव ने किसान नेताओं से मुलाकात कर उनकी समस्यायों को जाना। इससे पहले लखनऊ आगमन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एयरपोटर् से लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तक ढोल,नगाड़ो की थाप और नारो के साथ वाड्रा का जगह-जगह स्वागत पुष्पवर्षा के साथ किया।
एयरपोर्ट से बाहर आते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, कांग्रेस विधान मण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा (मोना) विधान परिषद में कांग्रेस के नेता दीपक सिंह पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की। जीपीओ पर स्वागत के उपरांत कांग्रेस महासचिव ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया और प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ मौन व्रत किया। इस दौरान पुलिस ने उनको कोविड प्रोटोकाल का हवाला देते हुये मौन धरना खत्म करने का आग्रह किया। उन्होने पुलिस को लिखकर जवाब दिया कि कोविड तो पंचायत चुनाव के समय भी था। देर शाम को उन्होने पाटर्ी पदाधिकारियों के साथ बैठक को संबोधित किया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

राष्ट्रपति कोविंद ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू होने के अवसर पर देशवासियों को दी बधाई

मधुसूदन महाराज: जगन्नाथ जी से जुड़ा ये राज लोगों को बताया नहीं जाता

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा दो जुलाई को हैदराबाद के लिए रवाना होंगे

जैक्सन ने शपथ ली, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय में पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश बनीं