राजनीति में चर्बी और गर्मी की नहीं, देश के विकास की भाषा बोलनी चाहिए: प्रियंका गांधी
punjabkesari.in Friday, Feb 04, 2022 - 07:58 PM (IST)

गाजियाबाद: दिल्ली से गाजियाबाद में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि राजनीति में चर्बी और गर्मी की भाषा नहीं, देश के विकास की भाषा बोली जानी चाहिए। युवाओं के रोजगार और दुकानदारों की दिक्कतों पर चर्चा होनी चाहिए।
प्रियंका ने कहा, हर दुकानदार, छोटे बिजनेस करने वालों की यही समस्या है। एक फरवरी को केंद्र सरकार ने जो बजट पेश किया, उसमें छोटे दुकानदारों-व्यापारियों के लिए कोई राहत नहीं है। सिर्फ बड़े उद्योगपतियों और अपने चंद मित्रों को आगे बढ़ाने की लिए बात की है। उन्होंने जनता से अपील की है कि ऐसी सरकार लाइए जो इन समस्याओं को समझे और आपकी बात करें।
बता दें कि प्रियंका गांधी शुक्रवार सुबह करीब पौने 12 बजे गाजियाबाद विधानसभा के प्रत्याशी सुशांत गोयल के समर्थन में घर-घर जनसंपर्क करने विजयनगर क्षेत्र के कृष्णा नगर-बागू क्षेत्र में पहुंची थीं। इस दौरान बुलंदशहर में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी से शिष्टाचार अभिवादन पर उन्होंने कहा कि राजनीति में चर्बी और गर्मी की भाषा नहीं होनी चाहिए। शिष्टाचार और देश को आगे बढ़ाने की भाषा होनी चाहिए। शिष्टाचार आपस में रहना चाहिए, यही हमारी सभ्यता और संस्कृति है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

ब्लिंकन जी-20 के सम्मेलन में चीन के विदेश मंत्री से मिलेंगे

जी-20 मंत्रियों की बैठक से पहले चीन ने अमेरिका, नाटो की आलोचना की

Assam Flood: पीड़ितों के लिए करण जौहर ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ से जूझ रहे असम के लिए दिया 11 लाख का डोनेशन

दूसरे देशों पर हमले के लिए अफगानिस्तान की धरती का नहीं होने दिया जाएगा इस्तेमाल : तालिबान नेता