CAA का विरोध कर रही महिलाओं से मिलीं प्रियंका,कहा- सरकार पूरी तरह से गरीबाें के खिलाफ

punjabkesari.in Wednesday, Feb 12, 2020 - 03:20 PM (IST)

आजमगढ़: एक दिवसीय दौरे पर आजमगढ़ पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सीएए का विरोध कर रही महिलाओं से मुलाकात की। महिलाआें ने प्रियंका काे राे राेकर अपनी पीड़ा सुनाई। महिलाआें का आराेप है कि पुलिस ने उनके ऊपर फर्जी मुकदमे दर्ज किए हैं उसे हटावाने में हमारी मदद की जाए। प्रियंका ने मदद का भराेसा देते हुए कहा कि आप सभी के साथ गलत किया गया है। हमें इस अन्याय के खिलाफ खड़ा होना होगा। यह सरकार पूरी तरह से गरीब लोगों के खिलाफ है।
PunjabKesari

प्रियंका बिलरियागंज में रहने वाले ओसामा के घर भी जाएंगी, आरोप है कि ओसामा के घरवालों को आज़मगढ़ पुलिस ने सीएए का विरोध करने के नाते बहुत प्रताडि़त किया था। प्रियंका गांधी दिल्ली से सीधे वाराणसी के रास्ते आज़मगढ़ पहुंची हैं।
PunjabKesari

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस का खाता न खुला हो लेकिन यूपी में जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जोड़ी लगातार मेहनत कर रही है। मिशन 2022 को ध्यान में रखते हुए अब कांग्रेस यूपी में केजरीवाल मॉडल का सहारा ले कर कांग्रेस बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोज़गारी और किसानों के मुद्दों को हथियार बनाने की रणनीति पर काम कर रही है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में प्रियंका गांधी पहुंच रही है। प्रियंका गांधी यहां नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे लोगों पर की गई पुलिस कार्रवाई में जेल गए लोगों व उनके परिजनों से मुलाक़ात करेंगी 
PunjabKesari
बता दें प्रियंका गांधी लगातार किसान, कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर यूपी की सड़कों पर संघर्ष करती दिखाई दे  रही हैं।  जिसका असर भी देखने को मिल रहा है।  हताश और निराश कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में प्रियंका गांधी और अजय कुमार लल्लू की जोड़ी ने जान फूंकने का काम किया है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक पार्टी अब बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगार, महिलाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरेगी।

लल्लू  ने बताया कि प्रियंका गांधी आज आजमगढ़ पहुंच रही हैं।  उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। वे लगातार जमीन से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही हैं। आजमगढ़ की जमीन से वे सीएए और एनआरसी के विरोध में आवाज बुलंद करेंगी। कांग्रेस हमेशा से ही गरीब, दलित, किसान, युवा और महिलाओं के मुद्दों पर संघर्ष करती रही है। आगें भी इसे जारी रखेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static